Powered By Blogger

बनना था क्या और क्या बन गया

 
 वफ़ा जिससे की बेवफ़ा हो गया,
जिसे बुत बनाया ख़ुदा हो गया |.....राना नवीन


इन हसीनों की बला ए नादाँ
तुझे बनना था क्या तू क्या बन गया
आशिकी तक तो हालात काबू में थे
दिवाना मगर तू बाकायदा बन गया

उन बेखबरों को खबर न लगी
कुदरत का तराशा इक रत्न
चर्चाएँ आम थी खूबियाँ  जिसकी
किस कदर बावला बन गया      II ....      जगमोहन " कल्प "




aaj ka hindustan

नज़र किसी की लगी ना कोई बेलज्ज़त-गुमनाम   हो गया
महत्व्कंक्षावों के लहर में  हिंदुस्ता का ऐ अंजाम हो गया

ना  हरिनाम  बचा, बेपानी रमजान हो गया
एक ही मुल्क में दो कानून,वोट बैंक बेलगाम हो गया

खालसा को भूल कोई सरदार बलवान हो गया
कोई बात तो थी जो दारा सरेआम  हो गया

भगवा रंग चढ़ाके साधू आतंक परवान हो गया
अमन पढानेवाला  गुरु  आतंकी अनजान हो गया

भिक्षाटन करनेवाला साधू  भगवन के नाम धनवान हो गया
शीघ्र धनि  होने के इस दौड़ में हर कोई बेईमान हो गया
--







PTC ने दिलाया जेल प्रिये...






प्यार नहीं है खेल प्रिये, PTC ने दिलाया जेल प्रिये 



ये प्यार नहीं है खेल प्रिये, मुस्किल है अपना मेल प्रिये
तुम हो मेल first class मै  parcel ढकेल प्रिये,

तुम हो PM की बेटी मै PA सरपेटा  हूँ ,
तुम AC में सोयी हो मै parcel room में लेटा हूँ ,
 
शनि देव सा मै काला मुहर,थैले की सुतरी मेरा नकेल प्रिये,
तुम हिरन चौकड़ी भरती,मै पका आम मत मर मुझे गुलेल प्रिये,

तुम हो Letter insured , मै ILC का हाल प्रिये,
तुम सेवा Speed Post , मै Post card की चाल प्रिये,

तुम अमन चैन Treasury room की, मै counter का जंजाल प्रिये,
तुम हो Bonus दीपावली की, Department की मै हड़ताल प्रिये,
ये प्यार नहीं है............

तुम  सेवा Mo Videsh की, Mo ordinary की मै पारी हूँ,
तुम हो Boeing India Post की, मै MMS की lorry हूँ,

तुम valcambi सोने का सेल, मै Stamps का धंधा हूँ,
तुम हो iMO service , मै भटका missent अँधा हूँ,

तुम हो supervisor का power, मै postman का अब्बा हूँ,

तुम हो post box भवन में, मै लाल लावारिस डब्बा हूँ,
ये प्यार नहीं है......

तुम गुमनियत का 3 -13 , मै बड़ा बदहाल प्रिये,
तुम शालीनता Director की, मै DD -discipline कमाल प्रिये,

तुम शिक्षा पवन-दुबे सर की, मै canteen का congestion हूँ,

तुम हो बिजली PTC की, मै यहाँ का computer system हूँ,

तुम ज्ञान Dami सर की, मधुमखी (मधुबन) का मै छत्ता हूँ,
तुम हो timing classes की, quality खाने की  मै अलबत्ता हूँ,

तुम हो PAO का strength , मै BO की sufficiency हूँ,

तुम कमाई SB -financial की, मै door पे double defficiency हूँ,


बचा लेना लाल घर से, दिलवा देना मुझे bail प्रिये,
लाल डब्बा, लाल भवन लगता है मुझे जेल प्रिये,

ये प्यार नहीं है खेल प्रिये, मुस्किल है अपना मेल प्रिये,

तुम हो मेल फर्स्ट क्लास, मै पार्सल ढकेल प्रिये....



© सर्वाधिकार सुरक्षि-मोहन'कल्प'